Get App

अशोक लेलैंड की बिक्री में 43% की बढ़ोतरी

इस साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने 8435 गाड़िया बेची हैं। पिछले साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने 5897 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2015 पर 11:03 AM
अशोक लेलैंड की बिक्री में 43% की बढ़ोतरी

अप्रैल महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अप्रैल महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री 43 फीसदी बढ़कर 8435 यूनिट रही है। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने में अशोक लेलैंड ने 5897 गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अप्रैल महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 4523 यूनिट से 45 फीसदी बढ़कर 6549 यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 1374 यूनिट से 37 फीसदी बढ़कर 1886 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें