वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी का मुनाफा 4.9 गुना बढ़कर 8269 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 1685.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी का मुनाफा 4.9 गुना बढ़कर 8269 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 1685.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी की आय 8.6 फीसदी बढ़कर 1,07,200.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईओसी की आय 98,704.7 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी का एबिटडा 4749.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 13683.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 4.8 फीसदी से बढ़कर 12.8 फीसदी रहा है।
साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 10.77 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 9.98 डॉलर प्रति बैरल रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईओसी की अन्य आय 721.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 470.3 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी की ब्याज लागत 1085 करोड़ रुपये से घटकर 680 करोड़ रुपये रही है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईओसी की घरेलू बिक्री 20.46 एमएमटी से घटकर 20.14 एमएमटी रही है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईओसी का रिफाइनरी उत्पादन 15.02 एमएमटी से बढ़कर 16.10 एमएमटी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईओसी का पाइपलाइन उत्पादन 20.40 एमएमटी से बढ़कर 21.44 एमएमटी रहा है।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी की इन्वेंटरी आय 5256.9 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईओसी को 4755.9 करोड़ रुपये का इन्वेंटरी घाटा हुआ था। आईओसी के बोर्ड ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।