Get App

एलएंडटीः मुनाफा 2 गुना बढ़ा, बिक्री 10% बढ़ी

पहली तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़कर 967 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2014 पर 4:04 PM
एलएंडटीः मुनाफा 2 गुना बढ़ा, बिक्री 10% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़कर 967 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 458.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 18,975 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एलएंडटी की बिक्री 17,241 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा 1,873 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,515 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा मार्जिन 10.9 फीसदी से बढ़कर 13.3 फीसदी रहा।

30 जून 2014 तक एलएंडटी का ऑर्डर बुक 1,95,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एलएंडटी के ऑर्डर बुक में 26 फीसदी हिस्सा विदेशों से आया है। अप्रैल-जून तिमाही में एलएंडटी को 249.3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार की आय 6,383 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,521 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार की आय 1,452 करोड़ रुपये से घटकर 986 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी के हाइड्रोकार्बन कारोबार की आय 3,974 करोड़ रुपये से घटकर 1,557 करोड़ रुपये रही।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिट 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिट 258 करोड़ रुपये से घटकर 141.4 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें