Get App

क्रिसिलः मुनाफा 20.4% घटा, बिक्री 5.8% घटी

साल 2015 की पहली तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 20.4 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2015 पर 3:13 PM
क्रिसिलः मुनाफा 20.4% घटा, बिक्री 5.8% घटी

साल 2015 की पहली तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 20.4 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की चौथी तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 70.8 करोड़ रुपये रहा था। क्रिसिल ने 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

वहीं साल 2015 की पहली तिमाही में क्रिसिल की बिक्री 5.8 फीसदी घटकर 307.2 करोड़ रुपये रही। साल 2014 की चौथी तिमाही में क्रिसिल की बिक्री 326.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में क्रिसिल का एबिटडा 102 करोड़ रुपये से घटकर 86 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में क्रिसिल का एबिटडा मार्जिन 31.3 फीसदी से घटकर 28 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें