वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 221.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 218 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 221.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 218 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज की आय 11.4 फीसदी बढ़कर 5,220 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज की आय 4,685.6 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 351 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा मार्जिन 1.5 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी रहा है।
अप्रैल-जून तिमाही में जेट एयरवेज को 128 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 159.3 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।