Get App

बजाज हिंदुस्तान को 107.2 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 57.8 फीसदी बढ़कर 1,546 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 12:53 PM
बजाज हिंदुस्तान को 107.2 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान को 107.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान को 146.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 57.8 फीसदी बढ़कर 1,546 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 979.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज हिंदुस्तान का एबिटडा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 338 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बजाज हिंदुस्तान का एबिटडा मार्जिन 11.8 फीसदी से बढ़कर 21.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें