वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 49.6 फीसदी घटकर 59.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 117.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 49.6 फीसदी घटकर 59.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 117.8 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज आय 11.9 फीसदी बढ़कर 1,023.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज आय 914.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ग्रॉस एनपीए 6.33 फीसदी से बढ़कर 7.86 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 4.19 फीसदी से बढ़कर 5.04 फीसदी हो गया है।
रुपये में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 6,402 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,575 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर रुपये में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 4,127 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,708 करोड़ रुपये रहा है।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की प्रोविजनिंग 236.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 484 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।