Get App

भारत फोर्ज के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2014 पर 12:54 PM
भारत फोर्ज के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 90.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज की आय 24.8 फीसदी बढ़कर 988 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज की आय 791.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 196 करोड़ रुपये से बढ़कर 283 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारत फोर्ज का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.7 फीसदी से बढ़कर 28.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें