अप्रैल में ऑटो कंपनियों की बिक्री की रफ्तार थोड़ी बेहतर दिखी है। साल दर साल आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री में 29.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.11 लाख गाड़ियां बेची हैं।

सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री भी 27.3 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.01 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की पैसेंजर कारों की बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 84188 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।