Get App

वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.5 फीसदी बढ़कर 26.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2014 पर 3:37 PM
वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.5 फीसदी बढ़कर 26.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 23 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की आय 6 फीसदी बढ़कर 329.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की आय 310.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का एबिटडा 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.4 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें