Get App

5 सेकेंड में बिके 10,000 एमआई3 स्मार्टफोन

कंपनी का दावा है कि उसने फ्लिपकार्ट पर अपनी दूसरी फ्लैश सेल में 5 सेकेंड के अंदर ही 10,000 फोन बेच डाले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2014 पर 1:29 PM
5 सेकेंड में बिके 10,000 एमआई3 स्मार्टफोन

हैंडसेट बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी को फ्लिपकार्ट पर जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का दावा है कि उसने फ्लिपकार्ट पर अपनी दूसरी फ्लैश सेल में 5 सेकेंड के अंदर ही 10,000 फोन बेच डाले हैं। पिछले हफ्ते भी शाओमी ने फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल लगाई थी जिसमें उसने करीब 10,0000 एमआई3 स्मार्टफोन बेचे थे।

शाओमी के एमआई3 स्मार्टफोन की कीमत 14,000 रुपये है और इसे खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर करीब 1 लाख लोगों ने रजिस्टर किया था। अब तक शाओमी और फ्लिपकार्ट 20,000 एमआई3 स्मार्टफोन बेच चुके हैं। अगली फ्लैश सेल 5 अगस्त को लगेगी। कंपनी का कहना है कि एमआई3 स्मार्टफोन की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसे पूरा करने के लिए वो प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें