Get App

Adani Group क्या ग्लोबल इनवेस्टर्स का भरोसा जीत पाएगा, आज से सिंगापुर में शुरू हो रही है बैठक

ग्लोबल इनवेस्टर्स के साथ आज से सिंगापुर में शुरू होने वाली Adani Group की बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की साख को काफी धक्का लगा है। शेयरों की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। इससे समूह की कंपनियों की वैल्यूएशन करीब 150 अरब डॉलर घट चुकी है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 11:07 AM
Adani Group क्या ग्लोबल इनवेस्टर्स का भरोसा जीत पाएगा, आज से सिंगापुर में शुरू हो रही है बैठक
सोमवार को सिंगापुर के Capitol Kempinski होटल में होने जा रही इस बैठक में करीब एक दर्जन ग्लोबल बैंक हिस्सा लेंगे। उसके बाद मंगलवार और बुधवार को हागंकांग में बैठक होगी।

Adani Group के लिए यह हफ्ता बहुत अहम है। दरअसल, एशिया के बड़े निवेशकों के साथ अडाणी ग्रुप की बैठक सोमवार को शुरू होने जा रही है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद एशिया के फिक्स्ड-इनकम इनवेस्टर्स के साथ इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पिछले महीने आई थी। इसके बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर कंपनियों के अकाउंटिंग में हेराफेरी और शेयरों की कीमतों को बढ़ाने के लिए गलत तरीके अपनाने के आरोप लगाए गए हैं। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को दुर्भावना से प्रेरित बताया है।

सिंगापुर और हांगकांग में तीन दिन होगी बैठक

सोमवार को सिंगापुर के Capitol Kempinski होटल में होने जा रही इस बैठक में करीब एक दर्जन ग्लोबल बैंक हिस्सा लेंगे। उसके बाद मंगलवार और बुधवार को हागंकांग में बैठक होगी। यह बैठक हांगकांग के बार्कलेज के ऑफिस में होगी। बार्कलेज ब्रिटेन का मल्टीनेशनल बैंक है। बताया जाता है कि सिंगापुर और हांगकांग में होने वाली मीटिंग्स में Adani Group के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Jugeshinder Singh और कॉर्पोरेट फाइनेंस हेड अनुपम मिश्रा हिस्सा लेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें