Adani Ports Q3: अडानी पोर्ट ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट के साथ 1315.4 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1600 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1567 करोड़ रुपए पर रहा था।
