डिस्पोजेबल हाइजिन प्रोडक्ट्स बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी नोबल हाइजिन में स्टेक सेल की तैयारी है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) को यह जानकारी दी है। नोबेल हाइजिन (Nobel Hygiene) का ब्रांड 'फ्रेंड्स' (Friends) एडल्ट डायपर सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी 'टेडी' (Teddy) और 'स्नगी' (Snuggy) ब्रांड के नाम से बच्चों के लिए डायपर बनाती है। इसके अलावा, कंपनी महिलाओं के लिए 'रियो' (Rio) ब्रांड के नाम से सैनिटरी पैड्स भी बनाती है।
