Get App

IDBI Bank खरीदने की रेस में Kotak Bank भी, लेकिन सीईओ ने बताया इस कारण नहीं लगाई बोली

IDBI Bank Sale: आईडीबीआई बैंक के विनिवेश की प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है लेकिन निर्णायक प्वाइंट पर नहीं पहुंच पा रही है। अब कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के सीईओ ने बताया कि आखिर इसकी बोली में दिक्कत क्या आ रही है और इससे निपटने के लिए सरकार की क्या तैयारी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 03, 2026 पर 1:10 PM
IDBI Bank खरीदने की रेस में Kotak Bank भी, लेकिन सीईओ ने बताया इस कारण नहीं लगाई बोली
Kotak Mahindra Bank के सीईओ ने IDBI Bank में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन हाई वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं पर बोली दाखिल नहीं की।

IDBI Bank Sale: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के सीईओ अशोक वासवानी का कहना है कि आईडीबीआई बैंक की बिक्री जिस वैल्यूएशन पर हो रही थी, वह काफी अधिक था। बैंक के सीईओ के मुताबिक इस कारण आईडीबीआई बैंक के लिए बोली लगाने को लेकर खरीदारों की दिलचस्पी सीमित है। उन्होंने ये बातें बैंक के लिए मार्च 2026 तिमाही के उम्मीद से बेहतर धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद कही। मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक के लिए जो वैल्यूएशन मांगा जा रहा था, वह बहुत अधिक था।

Kotak Mahindra Bank ने दिखाई थी IDBI Bank में दिलचस्पी

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी आईडीबीआई बैंक में दिलचस्पी दिखाई थी। इसने EoI (एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट) दिखाया था और केंद्रीय बैंक RBI से फिट-एंड-प्रॉपर क्राइटेरिया हासिल किया था लेकिन कोटक बैंक ने बोली नहीं दाखिल की।

तो क्या सरकार घटाएगी वैल्यूएशन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें