Cognizant Layoffs: आईटी कंपनी कॉग्निजेंट एंप्लॉयीज की संख्या में बड़ी कमी करने के बारे में सोच रही है। इससे दुनियाभर में कंपनी के 12,000-15,000 एंप्लॉयीज की नौकरी जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत में भी कंपनी के एंप्लॉयीज पर पड़ेगा। कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया है कि कॉग्निजेंट भारत में एंप्लॉयीज की संख्या में बड़ी कमी कर सकती है।
