Get App

एल्केम लैब्स के मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 282.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 2:39 PM
एल्केम लैब्स के मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 282.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 267 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एल्केम लैब्स की आय 18.6 फीसदी बढ़कर 1638.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एल्केम लैब्स की आय 1382 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एल्केम लैब्स का एबिटडा 255.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 310.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एल्केम लैब्स का एबिटडा मार्जिन 18.5 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें