Get App

आंध्रा बैंक का मुनाफा 79.5% घटा, ब्याज आय बढ़ी

दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 79.5 फीसदी घटकर 51.4 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 2:40 PM
आंध्रा बैंक का मुनाफा 79.5% घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 79.5 फीसदी घटकर 51.4 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक को 251 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 4.4 फीसदी बढ़कर 1359.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 1302 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की अन्य आय 398.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 570 करोड़ रुपये  रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 10.30 फीसदी से बढ़कर 11.49 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 6.21 फीसदी से बढ़कर 6.99 फीसदी रहा है।

रुपये में आंध्रा बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 14137 करोड़ रुपये से बढ़कर 16263 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 8147 करोड़ रुपये से बढ़कर 9411 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की प्रोविजनिंग 943 करोड़ रुपये से बढ़कर 957 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक की प्रोविजनिंग 525 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें