Get App

Apna Ghar Dreamz: बैंक अकाउंट में सिर्फ 1500 है तो मिल जाएगा होम लोन, जानिए कैसे?

ICICI Home Finance ने एक नई होम लोन स्कीम शुरू की है जिसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को भी होम लोन मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2020 पर 11:03 AM
Apna Ghar Dreamz: बैंक अकाउंट में सिर्फ 1500 है तो मिल जाएगा होम लोन, जानिए कैसे?

ICICI Home Finance ने बुधवार को एक माइक्रो लोन स्कीम लॉन्च किया है। इस स्कीम का नाम "अपना घर ड्रीम्ज-Apna Ghar Dreamz" है। कंपनी की यह स्कीम स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए है। ऐसे कामगार जो इनफॉर्मल सेक्टर में काम करते हैं वो घर खरीदने के लिए 2 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, "हम इनफॉर्मल सेक्टर में काम करने वाले लोगों का घर खरीदने का सपना पूरा करना चाहते हैं।" 

कैसे मिलेगा लोन?

ICICI Home Finance के मैनेजिंग डायरेक्टर और  CEO अनिरुद्ध कमानी ने कहा कि अब वो दिन गए जब होम लोन के लिए आपको कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती थी। इस स्कीम में PAN, आधार और पिछले  6 महीने के बैंक स्टेटमेंट दिखाने पर ही 5 लाख रुपए तक का लोन मिल जाएगा।

Apna Ghar Dreamz स्कीम के तहत लोन हासिल करने के लिए कस्टमर्स के बैंक में मिनिमम 1500 रुपए का बैलेंस होना चाहिए। इसके आधार पर 5 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

5 लाख रुपए से बड़ा लोन लेने के लिए बैंक अकाउंट में 3,000 रुपए का बैलेंस होना जरूरी है। 

इस स्कीम का फायदा किसे होगा?

बैंक ने बताया कि इस स्कीम का फायदा बढ़ई, प्लंबर्स, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेलर, पेंटर, मैकेनिक, कंप्यूटर रिपेयर करने वाले लोगों का होगा जिन्हें लोन मिलने में अब तक दिक्कत होती रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें