Get App

एप्टेकः मुनाफा 35.7% घटा, आय 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एप्टेक का मुनाफा 35.7 फीसदी घटकर 1.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2016 पर 7:31 PM
एप्टेकः मुनाफा 35.7% घटा, आय 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एप्टेक का मुनाफा 35.7 फीसदी घटकर 1.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एप्टेक का मुनाफा 2.8 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एप्टेक की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एप्टेक की आय 36.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एप्टेक का एबिटडा 3.4 करोड़ रुपये से घटकर 1.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एप्टेक का एबिटडा मार्जिन 9.4 फीसदी से घटकर 4.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें