आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे

आज आईसीआईसीआई बैंक बैंक के नतीजे आने वाले है। साथ ही ब्रिटानिया के भी नतीजे आज ही आने वाले हैं।

अपडेटेड Nov 07, 2016 पर 8:45 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे आने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे कमजोर रह सकते हैं। साथ ही ब्रिटानिया के भी नतीजे आज ही आने वाले हैं। गोदरेज कंज्यूमर और सीएट के नतीजों पर भी फोकस रहेगा।

    आईसीआईसीआई बैंक

    सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी घटकर 2476.9 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 3030.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 0.4 फीसदी बढ़कर 5273.9 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 5251.5 करोड़ रुपये रही थी।

    ब्रिटानिया

    सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 240 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 218.6 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 10.7 फीसदी बढ़कर 2445 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 2208.7 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।