एक्सिस बैंक ने डेट सिक्योरिटी इश्यू करना शुरू किया, 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

बैंक के शेयरहोल्डर्स ने पिछले महीने हुई एनुअल जनरल मीटिंग में इस प्रपोजल के लिए अप्रूवल दिया था

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने सोमवार को बताया कि उसने 35,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की योजना के तहत डेट सिक्योरिटीज को इश्यू करना शुरू कर दिया है। एक्सिस बैंक ने अप्रैल में बताया था कि उसके बोर्ड ने विभिन्न डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए 35,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का अप्रूवल दिया है।

ये डेट इंस्ट्रूमेंट्स देश और विदेश के मार्केट्स में रुपये या विदेशी करेंसी में इश्यू किए जाएंगे।

बैंक के शेयरहोल्डर्स ने जुलाई में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में इस प्रपोजल को स्वीकृति दी थी।

एक्सिस बैंक ने रेगुलेटर को दी जानकारी में कहा,  "बैंक ने डेट इंस्ट्रूमेंट्स इश्यू करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।"

यह बैंक के सस्टेनेबल फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क के तहत सस्टेनेबल बॉन्ड होंगे।

एक्सिस बैंक ने कहा कि उसके मौजूदा ग्लोबल मीडियम टर्म नोट्स (GMTN) प्रोग्राम के तहत ये बॉन्ड जारी किए जा रहे हैं। इस बारे में सिंगापुर एक्सचेंज (SGX) और इंटरनेशनल सिक्योरिटीज मार्केट (ISM) को जानकारी दी गई है।


इनकी बिक्री देश में नहीं की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।