Bajaj Auto Q3:अनुमान से बेहतर रहे नतीजे, मुनाफा 23% बढ़कर 1491 करोड़ रुपए पर रहा

Bajaj Auto Q3:बजाज ऑटो ने कहा है कि कंपनी के घरेलू कारोबार में आई डबल डिजिट ग्रोथ के चलते कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिली है। ग्लोबल बाजारों की चुनौतियों के चलते कंपनी को इस अवधि में एक्सपोर्ट के मोर्चे पर दबाव सहना पड़ा है। लेकिन घरेलू मार्केट की तेजी ने इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 4:57 PM
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा सालाना आधार पर 1372 करोड़ रुपए से बढ़कर 1776 करोड़ रुपए और एबिटडा मार्जिन 15.2 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी पर रहा है

Bajaj Auto Q3:देश की टू-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 1491 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1214 करोड़ रुपए पर रहा था।

अनुमान से ज्यादा रहा मुनाफा

दिसंबर तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 9315 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की कामकाजी आय 9022 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, एनालिस्ट्स का अनुमान था कि दिसंबर 2022 तिमाही में बजाज ऑटो की आय 8998.50 करोड़ रुपए और मुनाफा 1379 करोड़ रुपए रह सकता है। इस तरह देखें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय तो अनुमान से कम रही है। लेकिन मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है।


घरेलू कारोबार में आई डबल डिजिट ग्रोथ

बजाज ऑटो ने कहा है कि कंपनी के घरेलू कारोबार में आई डबल डिजिट ग्रोथ के चलते कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिली है। ग्लोबल बाजारों की चुनौतियों के चलते कंपनी को इस अवधि में एक्सपोर्ट के मोर्चे पर दबाव सहना पड़ा है। लेकिन घरेलू मार्केट की तेजी ने इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी है।

Stock market: FII की बिक्री, बजट 2023 और ग्रोथ से जुड़ी चिंता बाजार पर बना रहे दबाव, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

एक्सपोर्ट पर दबाव के बावजूद मार्जिन  में दिखी मजबूती

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा सालाना आधार पर 1372 करोड़ रुपए से बढ़कर 1776 करोड़ रुपए और एबिटडा मार्जिन 15.2 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी पर रहा है। घरेलू बाजार में टॉप एंड कम्यूटर/एक्सपोर्ट सेगमेंट में फेस्टिव सीजन में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री काफी अच्छी रहा है। वहीं, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर ग्लोबल मार्केट में इस अवधि में तमाम मैक्रो इकोनॉमिक चुनौतियां रहीं जिसके चलते कंपनी सहित पूरी इंडस्ट्री के एक्सपोर्ट पर दबाव देखने को मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।