वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 4.7 फीसदी घटकर कर 924.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 971 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 4.7 फीसदी घटकर कर 924.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 971 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 9 फीसदी घटकर 5354 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 5884 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो की अन्य आय 242.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 319.3 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 9.51 लाख यूनिट से घटकर 8.51 लाख यूनिट रही है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1172 करोड़ रुपये से घटकर 1044 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 21.1 फीसदी से घटकर 20.6 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो की प्रति यूनिट आमदनी 58670 रुपये से बढ़कर 59,500 रुपये प्रति यूनिट रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।