Get App

भारतीय बिजली कंपनियों का बकाया देने के लिए विदेशी मुद्रा के जुगाड़ में जुटा बांग्लादेश

संकट में फंसी बांग्लादेश की सरकार भारतीय पावर कंपनियों- SEIL एनर्जी और PTC इंडिया को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) का जुगाड़ करने में जुटी है। बांग्लादेश के रूपाली बैंक ने इस सिलसिले में कंपनियों के लेंडर्स- ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक को चिट्ठी लिखी है। रूपाली बैंक ने 4 और 5 सितंबर को लिखी चिट्ठी में दोनों बिजली कंपनियों की बकाया राशि का जिक्र किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 6:50 PM
भारतीय बिजली कंपनियों का बकाया देने के लिए विदेशी मुद्रा के जुगाड़ में जुटा बांग्लादेश
PTC पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जरिये BPDB को 250 मेगावॉट बिजली की सप्लाई करती है।

संकट में फंसी बांग्लादेश की सरकार भारतीय पावर कंपनियों (SEIL एनर्जी, PTC इंडिया आदि) की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) का जुगाड़ करने में जुटी है। बांग्लादेश के रूपाली बैंक ने इस सिलसिले में कंपनियों के लेंडर्स- ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक को चिट्ठी लिखी है। रूपाली बैंक ने 4 और 5 सितंबर को लिखी चिट्ठी में दोनों बिजली कंपनियों की बकाया राशि का जिक्र किया है। बैंक का कहना है कि बैंक गारंटी को लेकर क्लेम भी पेश किया गया है।

बैंक ने दोनों चिट्ठियों में कहा है, 'BPDB ने बांग्लादेश बैंक और हमारे अपने स्रोतों द्वारा सौंपे गए इनवॉयस के हिसाब से पेमेंट्स का अनुरोध किया है। हम फिलहाल फॉरेन करेंसी का इतंजाम करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द से जल्द भुगतान करेंगे।' ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक ने इस सिलसिले में पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए।

मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि यह चिट्ठी बिजली कंपनियों और सप्लायर्स की तरफ से पेश किए गए लेटर्स ऑफ क्रेडिट (letters of credit) के जवाब में लिखी गई है। इन कंपनियों में SEIL एनर्जी और PTC इंडिया भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल सेल को BPDP से 19 करोड़ डॉलर के पेमेंट का इंतजार है, जबकि PTC का 7.9 करोड़ डॉलर बकाया है। इस बारे में टिप्पणी के लिए PTC इंडिया से संपर्क नहीं किया जा सका।

सूत्रों ने बताया, 'बकाया राशि नहीं मिलने पर SEIL एनर्जी और PTC इंडिया समेत तमाम भारतीय पावर कंपनियों ने अपनी बकाया राशि को लेकर लेटर ऑफ क्रेडिट पेश करना शुरू कर दिया है।' PTC पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जरिये BPDB को 250 मेगावॉट बिजली की सप्लाई करती है। PTC BPDB की इंटरनेशनल बिड में हिस्सा लेने के बाद इस इकाई को 2013 से बिजली की सप्लाई कर रही है। कंपनी के टर्नओवर में बांग्लादेश को पावर एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 6.54 पर्सेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें