Get App

बैंक ऑफ इंडिया को ₹127 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.38 फीसदी से बढ़कर 13.45 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 1:51 PM
बैंक ऑफ इंडिया को ₹127 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 127 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 1126.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 9.9 फीसदी घटकर 2719.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 3019.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.38 फीसदी से बढ़कर 13.45 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 7.78 फीसदी से घटकर 7.56 फीसदी रहा है।

रुपये में बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 51874 करोड़ रुपये से बढ़कर 52262 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 16466 करोड़ रुपये से बढ़कर 27467 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 2770 करोड़ रुपये से घटकर 2296 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 3237 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें