Bira 91 : भारत के दिग्गज बीयर ब्रांड्स में से एक बीरा 91 ने भारत की सबसे बड़ी एल्कोबेव चेन द बीयर कैफे (The Beer Cafe) का अधिग्रहण कर लिया है। यह पूरी तरह से स्टॉक डील (stock deal) हुई है। इस डील के तहत प्रमोटर्स राहुल और बिनीता सिंह, मेफील्ड, ग्रेनाइट हिल और आरबी इनवेस्टमेंट्स सहित सभी इनवेस्टर्स को Bira 91 में शेयर हासिल होंगे। इकोनॉमिक टाइम्स ने 12 अक्टूबर को इससे जुड़ी एक रिपोर्ट दी है। मनीकंट्रोल को स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
