Get App

ब्लू स्टारः मुनाफा 3.8 गुना बढ़ा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार का मुनाफा 3.8 गुना बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 6:15 PM
ब्लू स्टारः मुनाफा 3.8 गुना बढ़ा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार का मुनाफा 3.8 गुना बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार का मुनाफा 5.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार की आय 6 फीसदी बढ़कर 897.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार की आय 847.1 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार की अन्य आय 4.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.8 करोड़ रुपये रही है।

हालांकि साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ब्लू स्टार का एबिटडा 44.3 करोड़ रुपये से घटकर 40.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ब्लू स्टार का एबिटडा मार्जिन 5.2 फीसदी से घटकर 4.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें