माल्या पर शिकंजा कसने के चक्कर बैंक ऑफ बडौदा ने कुछ गरीब किसानों के खाते को ही सीज कर दिया। ये सनसनीखेज खुलासा किया है सीएनबीसी-आवाज़ की सहयोगी बेवसाइट फर्स्ट पोस्ट ने।

माल्या पर शिकंजा कसने के चक्कर बैंक ऑफ बडौदा ने कुछ गरीब किसानों के खाते को ही सीज कर दिया। ये सनसनीखेज खुलासा किया है सीएनबीसी-आवाज़ की सहयोगी बेवसाइट फर्स्ट पोस्ट ने।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने माल्या से अपने 550 करोड़ रूपये की वसूली की जल्दी में पीलीभीत के एक किसान मनमोहन सिंह, मुंबई में सिक्यूरिटी गार्ड सुभाष आर गुप्ता और मुंबई के ही सब्जी वेंडर सुभाष आर गुप्ता के एकाउंट को फ्रीज कर दिया। बाद में बैंक ने इसे टेक्निकल गलती बताया।
दरअसल किंगफिशर एयरलाइंस के दो डायरेक्टर के खातों को बैंक सील करना चाहता था लेकिन मिलते-जुलते नाम की वजह से बैंक ने गरीब किसानों और सब्जी वेंडर के खाते को सील कर दिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।