Get App

JSW Energy की सब्सिडियरी को मिले ₹444 करोड़ के ऑर्डर, सोमवार को शेयर में दिख सकती है अच्छी तेजी

JSW Energy की मौजूदा लॉक्ड-इन जनरेशन कैपेसिटी 32.1 गीगावाट (GW) है। लॉक्ड-इन एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी 29.6 GWh है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 GW जनरेशन कैपेसिटी और 40 GWh एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी हासिल करना है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 12:03 PM
JSW Energy की सब्सिडियरी को मिले ₹444 करोड़ के ऑर्डर, सोमवार को शेयर में दिख सकती है अच्छी तेजी
JSW Energy के मुताबिक, ये ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और पावर कनवर्जन सिस्टम सॉल्यूशंस की सप्लाई के लिए हैं।

JSW एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार, 13 जुलाई को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह है एक नया डेवलपमेंट। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि JSW एनर्जी PSP इलेवन लिमिटेड (JEPEL) को बॉन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से ₹443.74 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। JEPEL, JSW एनर्जी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली स्टेप डाउन सब्सिडियरी है। वहीं बॉन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी, बॉन्डाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड की सब्सिडियरी है।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ये ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कनवर्जन सिस्टम (PCS) सॉल्यूशंस की सप्लाई के लिए हैं। इस ऑर्डर में 200 MW/400 MWh का BESS शामिल है। JEPEL का पुणे में 5 GWh सालाना क्षमता वाला बैटरी असेंबली प्लांट है।

JSW एनर्जी की मौजूदा लॉक्ड-इन जनरेशन कैपेसिटी 32.1 गीगावाट (GW) है, जिसमें से 14.53 GW चालू है, 13 GW निर्माणाधीन है और 4.6 GW पाइपलाइन में है। इसकी लॉक्ड-इन एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी 29.6 GWh (gigawatt-hour) है, जिसमें से 26.4 GWh पंप-हाइड्रो स्टोरेज और 3.2 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 GW जनरेशन कैपेसिटी और 40 GWh एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी हासिल करना है।

JSW Energy का शेयर 3 महीनों में 13 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें