Get App

LPG Cylinder Price Today: दो नवंबर को एलपीजी के दाम ने दिया झटका? जानिए 14.2 किलो और कमर्शियल गैस सिलेंडर का क्या है रेट

LPG Cylinder Price Today: हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों पर करोड़ों परिवारों और कारोबारियों की नजर रहती है। नवंबर की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 8:36 AM
LPG Cylinder Price Today: दो नवंबर को एलपीजी के दाम ने दिया झटका? जानिए 14.2 किलो और कमर्शियल गैस सिलेंडर का क्या है रेट
LPG Cylinder Price Today: दो नवंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

LPG Cylinder Price 2 November 2026: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और हर महीने गैस सिलेंडर की कीमतों पर नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। फिलहाल, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल स्थिर है। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 नवंबर से लागू नई कीमतों के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम गुरुग्राम में बढ़कर 2,828 रुपये हो गया है। हालांकि, दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 10 रुपये महंगा होकर 2,820 रुपये पर है। जबकि चेन्नई में सबसे ज्यादा 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

दूसरी तरफ, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आम परिवारों को तत्काल राहत जरूर मिली है। इसका मतलब है कि फिलहाल घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर पिछले महीने के दाम पर ही मिल रहा है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है। मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों का गैस खर्च बढ़ गया है।

कमर्शियल एलपीजी के महंगे होने से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा?

गुरुग्राम में LPG सिलेंडर के ताजा रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें