Get App

बीपीसीएलः मुनाफा 26.1% बढ़ा, आय 4.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 26.1 फीसदी बढ़कर 1305 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 8:23 PM
बीपीसीएलः मुनाफा 26.1% बढ़ा, आय 4.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 26.1 फीसदी बढ़कर 1305 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 1034.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की आय 4.4 फीसदी बढ़कर 54913 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की आय 52578 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा 1356 करोड़ रुपये से बढ़कर 1381 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा मार्जिन 2.6 फीसदी से घटकर 2.5 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बीपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 6.1 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 3.08 डॉलर प्रति बैरल रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 3.9 डॉलर प्रति बैरल रहा था।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का क्रूड उत्पादन 5.96 एमएमटी से बढ़कर 6.39 एमएमटी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की बाजार बिक्री 8.45 एमएमटी से बढ़कर 8.93 एमएमटी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें