Get App

ब्रिटानिया के मुनाफे में 13.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 190.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2016 पर 12:21 PM
ब्रिटानिया के मुनाफे में 13.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 190.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 167.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 7.2 फीसदी बढ़कर 2211.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 2063.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा 252.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 291.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा मार्जिन 12.3 फीसदी से बढ़कर 13.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें