Get App

फाइनेंशियल ईयर 2024 में BSNL का नुकसान घटकर 5,371 करोड़ रुपये हुआ

वित्त वर्ष 2024 में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का इबिट्डा (EBITDA) 2,164 करोड़ रुपये था, जबकि इस दौरान कंपनी का नुकसान घटकर 5,371 करोड़ रुपये रहा। संसद में 24 जुलाई को यह जानकारी दी गई। दूरसंचार राज्य मंत्री पी. चंद्रशेखर ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि पैकेज और सरकारी उपायों की वजह से BSNL/MTNL ने वित्त वर्ष 2020-21 से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 5:40 PM
फाइनेंशियल ईयर 2024 में BSNL का नुकसान घटकर 5,371 करोड़ रुपये हुआ
सरकार ने 2023 में BSNL को 4G/5G स्पेक्ट्रम के आवंटन की मंजूरी दी थी।

वित्त वर्ष 2024 में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का इबिट्डा (EBITDA) 2,164 करोड़ रुपये था, जबकि इस दौरान कंपनी का नुकसान घटकर 5,371 करोड़ रुपये रहा। संसद में 24 जुलाई को यह जानकारी दी गई। दूरसंचार राज्य मंत्री पी. चंद्रशेखर ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि पैकेज और सरकारी उपायों की वजह से BSNL/MTNL ने वित्त वर्ष 2020-21 से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।

चंद्रशेखर का कहना था कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत BSNL ने एक लाख 4जी साइट्स पर स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी की तैनाती के लिए परचेज ऑर्डर दिया। साथ ही, इस इक्विपमेंट को 5जी पर भी अपग्रेड किया जा सकता है। मंत्री ने BSNL की पिछले साल की परफॉर्मेंस के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का इबिट्डा 2,164 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले के मुकाबले 38.8 पर्सेंट ज्यादा है। उनके मुताबिक, इस दौरान कंपन का घाटा सिमटकर 5,371 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 8,161 करोड़ रुपये था।

BSNL में डेटा लीक होने से जुड़े सवाल पर मंत्री का कहना था कि इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने मई 2024 में कंपनी में डेटा लीक की सूचना दी थी। हालांकि, कंपनी ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। मंत्री का यह भी कहना था कि सरकार ने BSNL और MTNL के पुनरुद्धार के लिए कई कदम उठाए हैं।

BSNL/MTNL की ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करने के लिए पहले पैकेज के तहत 2019 में 69,000 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया था। इसके बाद 2022 में 1.64 करोड़ का एक और पैकेज दिया गया था। कंपनी ने अपनी स्थिति को ठीक करने के लिए नई पूंजी, कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग, ग्रामीण इलाकों में कनेक्शन आदि पर फोकस किया था। सरकार ने 2023 में BSNL को 4G/5G स्पेक्ट्रम के आवंटन की मंजूरी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें