Get App

सेंचुरी एंका को 19.5 करोड़ रु का मुनाफा

चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका का मुनाफा करीब 14 गुना बढ़कर 19.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2016 पर 3:25 PM
सेंचुरी एंका को 19.5 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका का मुनाफा करीब 14 गुना बढ़कर 19.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका का मुनाफा 1.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका की आय 9.1 फीसदी गिरकर 280.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका की आय 309 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका का एबिटडा 17.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेंचुरी एंका का एबिटडा मार्जिन 5.7 फीसदी से बढ़कर 14.6 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें