वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 68.8 फीसदी घटकर 80.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 259.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 68.8 फीसदी घटकर 80.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 259.7 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिप्ला की आय 5.6 फीसदी बढ़कर 3266.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिप्ला की आय 3092.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला का एबिटडा 507.7 करोड़ रुपये से घटकर 218.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला का एबिटडा मार्जिन 16.4 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रहा है।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिप्ला को 3.9 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट मिला है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिप्ला को 103 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला की अन्य आय 54.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला की अन्य आय 61.2 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला के घरेलू कारोबार की बिक्री 15.9 फीसदी बढ़कर 1258 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला के एक्सपोर्ट कारोबार की बिक्री 2.8 फीसदी बढ़कर 1948 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।