कोल मिनिस्ट्री ने 3 कोल माइंस के लिए आवंटन ऑर्डर जारी किया है। कोल मिनिस्ट्री की तरफ से 5 सितंबर को जारी बयान के मुताबिक, इन कोल माइंस से सालाना 2,991.2 करोड़ रुपये का सालाना रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है और इस पर 4,500 करोड़ रुपये का कैपिटल इनवेस्टमेंट होगा। जिन कोल माइंस के लिए आवंटन ऑर्डर जारी किया गया है, उनमें माछकाटा (संशोधित), कुंदानाली लुबरी और सखीगोपाल-बी काकूरही कोल माइंस शामिल हैं। कोल माइंस के सफल बिडर्स में NLC इंडिया लिमिटेड, गुजरात मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
