Get App

Commodity market:सोने-चांदी में जोरदार तेजी, कच्चे तेल में गिरावट

सोने-चांदी में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव फिर 47 हजार के ऊपर पहुंच गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2020 पर 8:17 AM
Commodity market:सोने-चांदी में जोरदार तेजी, कच्चे तेल में गिरावट

सोने-चांदी में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव फिर 47 हजार के ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं कॉमेक्स पर दाम 1 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के बाद फिर से सोने में सेफ हेवन डिमांड देखने को मिल रही है। US फेडरल रिजर्व ने कहा कि 2022 तक ब्याज दरें शून्य के करीब बनी रहेंगी साथ ही चालू के लिए माइनस 6.5 परसेंट ग्रोथ का अनुमान दिया है। सोने के मुकाबले चांदी में आज ज्यादा तेजी है। MCX पर दाम करीब 2 परसेंट ऊपर हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट 40 डॉलर के करीब है, वहीं MCX पर दाम करीब 2 परसेंट गिरे हैं। अमेरिका में भंडार बढ़ने से डिमांड रिकवरी को लेकर फिर से चिंता हावी हो गई है जिससे कीमतों पर दबाव है। वहीं बेस मेटल्स की बात करें तो कल की तेजी के बाद आज कमजोरी देखने को मिल रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के कारण मेटल्स में मुनाफावसूली है। हालांकि, चीन की मांग के कारण कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।

सरकार ने एसेंशियल कमोडिटी एक्ट में बदलाव को हरी झंडी दे दी है। अब जल्दी खराब होने वाली कमोडिटीज जैसे आलू, प्याज, टमाटर की कीमतों में 100 परसेंट बढ़ोतरी होने पर यह लागू होगा। जबकि जल्दी खराब नहीं होने वाली चीजें जैसे गेंहू, चावल दाल, चीनी जैसी कमोडिटी की कीमतें पर 50 परसेंट बढ़ने पर ही लागू होगा। अब व्यापारी सीधे किसानों से फसल खरीद सकेंगे और उसे लंबे समय तक अपने पास रख सकेंगे। पहले इस एक्ट के चलते व्यापारी किसानों से फसल खरीदने और संग्रहण नहीं करते थे।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें