Get App

ACC Q4 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी का 3 गुना बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर 7.5 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

ACC Q4 Results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 216 फीसदी बढ़कर 749 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 237 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 5,398 करोड़ रुपये रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 3:23 PM
ACC Q4 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी का 3 गुना बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर 7.5 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी
ACC Q4 Results: कंपनी का रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 5,398 करोड़ रुपये रहा

ACC Q4 Results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा करीब 216 फीसदी बढ़कर 749 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 237 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 5,398 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,791 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंसॉलिडेटेड आधार पर, कंपनी का शुद्द मुनाफा मार्च तिमाही में 300 फीसदी बढ़कर 945 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 236 करोड़ रुपये था। ACC का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में बढ़कर 5,409 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,791 करोड़ रुपये था।

ACC ने बताया कि उसका कंसॉलिडेटेड EBIT (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स) 721 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 411 करोड़ रुपये था। वहीं EBIT मार्जिन भी बढ़कर 13.3 फीसदी रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8.6 फीसदी था।

कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसके सीमेंट वॉल्यूम की ग्रोथ बेहतर होकर 7-8 फीसदी रही। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में कंपनी के सीमेंट वॉल्यूम की ग्रोथ करीब 15 फीसदी रही थी, लेकिन तीसरी तिमाही में रिजनल चुनौतियों के चलते इसमें कमी आ गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें