Q3 results this week : बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.18 अंक या 0.26 फीसदी टूट गया। अडानी मामले के चलते पिछले कुछ समय में शेयर बाजार में उथल-पुथल मचा हुआ है। आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों में कारोबारी गतिविधियां मुख्य रूप से मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी पूंजी की चाल से तय होंगी। एनालिस्ट्स के मुताबिक अदानी ग्रुप के संकट से संबंधित घटनाक्रम भी अहम होंगे। यह मामला करीब 20 दिनों से शेयर बाजार के लिए एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इस सप्ताह कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं जो कि बाजार के लिए अहम साबित होंगे।
