Adani Enterprises Q1: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने आज 1 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 115.82 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,454.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 673.93 करोड़ रुपये रहा था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.80 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 3,226 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
