Get App

Adani Power Q4 results: मार्च तिमाही में 48% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 30% का उछाल

Adani Power march quarter results: अदाणी पावर का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10,242.06 करोड़ रुपये से 30 फीसदी बढ़कर 13,363.69 करोड़ रुपये हो गया। 30 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 2.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 612.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2024 पर 8:49 PM
Adani Power Q4 results: मार्च तिमाही में 48% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 30% का उछाल
अदाणी पावर ने आज 1 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Adani Power Q4 results: अरबपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पावर ने आज 1 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 48 फीसदी गिरकर 2,737 करोड़ रुपये पर आ गया है। पावर कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 5243 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। हालांकि, पिछली दिसंबर तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट फ्लैट रहा। 30 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 2.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 612.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

अदाणी पावर का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10,242.06 करोड़ रुपये से 30 फीसदी बढ़कर 13,363.69 करोड़ रुपये हो गया। 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद हैं।

संगीता सिंह बनी एडिशनल डायरेक्टर

अदाणी पावर ने संगीता सिंह को 3 साल की प्रारंभिक अवधि के लिए एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव, इंडिपेंडेंट) के रूप में भी नियुक्त किया है। सिंह ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के मेंबर, प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स और अन्य पदों पर काम किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें