Adani Wilmar Q1 results : अडानी विलमर ने 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 10.18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 193.59 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही में उसका प्रॉफिट 175.70 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही के 234.29 करोड़ रुपये के पीएटी से 17.37 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
