Get App

Adani Wilmar Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 16% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 7% का उछाल

दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़ा है और यह 246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी के ऑपरेशन से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी भी 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 15,438 करोड़ रुपये हो गया है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 08, 2023 पर 4:49 PM
Adani Wilmar Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 16% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 7% का उछाल
अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने आज 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Adani Wilmar Q3 Result : अडानी ग्रुप की FMCG कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने आज 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़ा है और यह 246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।  एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 211 करोड़ का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी के ऑपरेशन से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 15,438 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 14,370.92 करोड़ रुपये था। अडानी विल्मर के शेयरों में आज 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और यह 418.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

तिमाही के दौरान एडिबव ऑयल से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 12,581 करोड़ रुपये रहा। फूड और FMCG से राजस्व सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये हो गया है। इंडस्ट्री एसेंशियल से होने वाली आय सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 1,837 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। FY23 की तीसरी तिमाही में EBITDA 20% उछलकर 605 करोड़ रुपये हो गया, जो कि Q3 FY22 में 504 करोड़ रुपये था।

FY22 की तीसरी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 1.27 MMT की तुलना में वित्त वर्ष 23 की Q3 में वॉल्यूम 16% बढ़कर 1.47 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) हो गया। तीसरी तिमाही में एडिबल ऑयल का वॉल्यूम 0.96 MMT (9% की वृद्धि), फूड और FMCG का वॉल्यूम 0.22 FMCG (26% की वृद्धि) और इंडस्ट्री एसेंशियल का वॉल्यूम 0.29 MMT (38% की वृद्धि) हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें