Adani Wilmar Results: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, शेयर बन गया रॉकेट, ₹311 करोड़ के पार पहुंचा प्रॉफिट

Adani Wilmar Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी विल्मर अब घाटे से मुनाफे में लौट आई है। कंपनी ने गुरुवार 25 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसने इस तिमाही में 311.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 130.73 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
Adani Wilmar Shares: अदाणी विल्मर के शेयर 6.05% की छलांग लगाकर 337.50 रुपये पर बंद हुए

Adani Wilmar Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी विल्मर अब घाटे से मुनाफे में लौट आई है। कंपनी ने गुरुवार 25 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसने इस तिमाही में 311.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 130.73 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी ने 313.20 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 14,460.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,267.15 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का टोटल इनकम इस दौरान बढ़कर 14,565.30 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,331.20 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि आय के साथ कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई और सितंबर तिमाही में यह बढ़कर 14,163.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,439.45 करोड़ रुपये रहा था।


अदाणी विल्मर का ऑपरेटिंग मुनाफा यानी EBITDA सितंबर तिमाही में बढ़कर 566 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 144 करोड़ रुपये रहा था। वहीं EBITDA मार्जिन बढ़कर 3.9 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 1.2 फीसदी था।

शानदार तिमाही नतीजों का असर अदाणी विल्मर के शेयरों पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर 6.05 फीसदी की छलांग लगाकर 337.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 2 दिन में कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी बढ़ चुका है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरो में करीब 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव महज 3.35 फीसदी चढ़ा है।

यह भी पढ़ें- SBI Life Share: कमजोर नतीजों के बाद 5% लुढ़के शेयर, लेकिन ब्रोकरेज अब भी हैं बुलिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।