Aditya Birla Fashion & Retail Q4 Result : आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी को 187 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 43.59 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 26.14 फीसदी बढ़कर 2880 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,283 करोड़ रुपये था।
