Get App

Amara Raja Energy Q1 results: जून तिमाही में 26% बढ़ा नेट प्रॉफिट, जानिए कैसे रहे नतीजे

Amara Raja Energy Q1: तिमाही के दौरान अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी का रेवेन्यू बढ़कर 3,263.05 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,796.27 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटोमोटिव आफ्टर-मार्केट, OEM और एक्सपोर्ट मार्केट में दर्ज सालाना हेल्दी वॉल्यूम से रेवेन्यू ग्रोथ में मदद मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 7:01 PM
Amara Raja Energy Q1 results: जून तिमाही में 26% बढ़ा नेट प्रॉफिट, जानिए कैसे रहे नतीजे
अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (ARE&M) ने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

Amara Raja Energy Q1 results: अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (ARE&M) ने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 249.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसने 2023-24 की अप्रैल-जून अवधि में 198.31 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.63 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1611.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 29,492 करोड़ रुपये है।

Amara Raja Energy का रेवेन्यू 3,263.05 करोड़ रुपये

तिमाही के दौरान अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी का रेवेन्यू बढ़कर 3,263.05 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,796.27 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटोमोटिव आफ्टर-मार्केट, OEM (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) और एक्सपोर्ट मार्केट में दर्ज सालाना हेल्दी वॉल्यूम से रेवेन्यू ग्रोथ में मदद मिली।

Amara Raja Energy के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें