Get App

Anand Rathi Wealth Q1 Result: जून तिमाही में 38% बढ़ा मुनाफा, म्यूचुअल फंड रेवेन्यू में 70% का उछाल

जून तिमाही के दौरान Anand Rathi Wealth का रेवेन्यू 35.8 फीसदी बढ़कर ₹237.6 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹175 करोड़ था। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 33.8% बढ़कर ₹98.2 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में ₹73.4 करोड़ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 8:18 PM
Anand Rathi Wealth Q1 Result: जून तिमाही में 38% बढ़ा मुनाफा, म्यूचुअल फंड रेवेन्यू में 70% का उछाल
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने आज 11 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

लीडिंग नॉन-बैंक वेल्थ सॉल्यूशन कंपनी आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने आज 11 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 37.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इस दौरान 73.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में आनंद राठी वेल्थ ने 53.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के शेयरों में आज 0.48 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4137.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Anand Rathi Wealth Q1: रेवेन्यू में 35.8 फीसदी का उछाल

जून तिमाही के दौरान आनंद राठी वेल्थ का रेवेन्यू 35.8 फीसदी बढ़कर ₹237.6 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹175 करोड़ था। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 33.8% बढ़कर ₹98.2 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में ₹73.4 करोड़ था। इस दौरान EBITDA मार्जिन 41.3 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 41.9 फीसदी था।

Anand Rathi Wealth का म्यूचुअल फंड रेवेन्यू 70 फीसदी बढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें