Ashok Leyland Q2 Results: शुद्ध मुनाफा ₹771 करोड़ पर रहा सपाट, हर शेयर पर डिविडेंड का भी ऐलान

Ashok Leyland Q2 Results: कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड ने बुधवार 12 नवबंर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सिंतबर तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 771 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के बराबर है

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland Q2 Results: कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर 9,588 करोड़ रुपये रहा

Ashok Leyland Q2 Results: कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड ने बुधवार 12 नवबंर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सिंतबर तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 771 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के बराबर है।

हालांकि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर 9,588 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8,769 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) बढ़कर 1,162 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 1,017 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 11.6% से बढ़कर 12.1% पर पहुंच गया।

बिक्री और मार्केट शेयर में सुधार

कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में MHCV (मीडियम एंड और हैवी कमर्शियल व्हीकल) और LCV (लाइट कमर्शियल व्हीकल) दोनों कैटेगरी में पॉजिटिव उछाल दर्ज की गई। कंपनी का MHCV वॉल्यूम 3% बढ़कर 25,542 से 26,307 यूनिट्स पर पहुंच गया। वहीं LCV वॉल्यूम में 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 16,629 से बढ़कर 17,697 यूनिट्स रहा।


कंपनी ने कहा कि बस सेगमेंट में लगातार 18वीं तिमाही में बढ़ोतरी देखी गई है। अशोक लीलैंड का घरेलू MHCV मार्केट शेयर 30% से अधिक बना हुआ है, और कंपनी ने बस सेगमेंट में अपनी मार्केट लीडरशिप बरकरार रखी है। साथ ही, LCV सेगमेंट में भी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में सुधार हुआ है।

कंपनी के बोर्ड ने 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

मैनेजमेंट का क्या है कहना?

अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने बताया, “मांग के लगातार मजबूत रहने चलते हमारी प्रॉफिट ग्रोथ भी मजबूत बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हम मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और सार्क् देशों में विस्तार रणनीति को और गति दे रहे हैं। हमारी ईवी यूनिट Switch Mobility का प्रदर्शन भी अच्छा है, जिसकी ऑर्डर बुक लगभग 1,500 वाहनों की है।”

वहीं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट और CEO, शेनू अग्रवाल ने कहा, “ट्रक और बस दोनों सेगमेंट्स में मांग स्थिर बनी हुई है। इंडस्ट्री ने मामूली लेकिन पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है, और हम दूसरी छमाही में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। यह हमारा लगातार 11वां तिमाही है जब हमारा EBITDA ग्रोथ दोहरे अंकों में बना हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी मध्यम अवधि में मिड-टीन EBITDA लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कैश पॉजिटिव स्थिति में बनी हुई है।

शेयरों का हाल

अशोक लीलैंड के शेयर बुधवार को नतीजों के बाद एनएसई पर 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ 142.85 रुपये के भाव पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। हालांकि कारोबार के दौरान शेयर ने 147.60 रुपये का अपना नया 52-वीक हाई भी छुआ। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Tata Power Shares: 28% तक चढ़ सकते हैं टाटा पावर के शेयर, ब्रोकरेज ने इन कारणों से लगाया दांव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।