Asian Paints Q2 Results: एशियन पेंट्स ने 9 नवंबर को तिमाही नतीजों का ऐलान किया। सितंबर 2024 तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 694.64 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,205.42 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 5.3 पर्सेंट घटकर 8,003.02 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवन्यू 8,451.93 करोड़ रुपये था।
